Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
UP News

बरेली - बीएसपी का बढ़ता जनाधार बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक

आँवला - बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की उभरती एकजुटता किसी से छुपी नहीं है उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आयरन लेडी सुश्री मायावती जी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में बसपा सक्रिय रुप से जनता के बीच कार्य कर रही है और पार्टी को अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है इसी क्रम में 123 बिथरी च
Share:
बरेली - बीएसपी का बढ़ता जनाधार बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक
Read in your preferred language.

आँवला - बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की उभरती एकजुटता किसी से छुपी नहीं है उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आयरन लेडी सुश्री मायावती जी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में बसपा सक्रिय रुप से जनता के बीच कार्य कर रही है और पार्टी को अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है इसी क्रम में 123 बिथरी चैनपुर विधानसभा अध्यक्ष श्यामसिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत घिलौरा में बैठक के दौरान सेक्टर संख्या 38 बिछुरैया सेक्टर के पदाधिकारियों का गठन किया गया।
सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहमति से हंसराज दिवाकर अध्यक्ष, पप्पू दिवाकर कोषाध्यक्ष, रमेशचंद्र मौर्य सचिव व अमरपाल को महासचिव मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, विधानसभा महासचिव रविंद्र सागर, भूरे कश्यप, मलखान दीवाकर, महिपाल शर्मा, नन्हे वाल्मीकि, कुंवर पाल, खुशीराम, सुबोध कुमार व सत्यवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा