Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

बरेली - बिथरी विधायक पप्पू भरतौल ने भंडारा कर गरीब असहाय लोगों को बाटें वस्त्र।

आँवला - त्रिमूर्ति फिलिंग स्टेशन रामगंगा तिराहा (चौबारी) पर बिथरी चैनपुर विधानसभा से लोकप्रिय विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं सीता रसोई कपड़ा बैंक द्वारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने गरीब असहाय लोगो को भोजन और वस्त्र वितरि
Share:
बरेली - बिथरी विधायक पप्पू भरतौल ने भंडारा कर गरीब असहाय लोगों को बाटें वस्त्र।
Read in your preferred language.

आँवला - त्रिमूर्ति फिलिंग स्टेशन रामगंगा तिराहा (चौबारी) पर बिथरी चैनपुर विधानसभा से लोकप्रिय विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं सीता रसोई कपड़ा बैंक द्वारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने गरीब असहाय लोगो को भोजन और वस्त्र वितरित किए। विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि "दान करने से बड़ा कोई कर्म नहीं होता" गरीब असहायो व अपने बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से मिलता है पुण्य। वहीं बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए मो०7505403403 पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई और सभी नवीन सदस्यों को भाजपा से जुड़ने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी विधायक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसके आगे अन्य पार्टियां कहीं दिखाई नहीं दे रही है 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर आशुतोष मिश्रा ग्राम प्रधान नरियावल राजीव शंखधार पंकज अग्रवाल अंशु शर्मा जोगराज दिवाकर राजेन्द्र कन्नौजिया ओमकार राजपूत हरीश रावत अरुन पटेल समेत विभिन्न कार्यकता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा