Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

बरेली/आँवला - दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत में एक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती।

आँवला - शुक्रवार की करीब दोपहर 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गई। यह हादसा थाना सिरौली क्षेत्र के गांव धनोरा सोना चौराहे के पास हुआ। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव सोना के रहने वाले विकास जनपद रामपुर क्षेत्र के सैफनी से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। सिरौली होकर जैसे ही वह सोना धनोरा चौ
Share:
बरेली/आँवला - दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत में एक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती।
Read in your preferred language.

आँवला - शुक्रवार की करीब दोपहर 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गई। यह हादसा थाना सिरौली क्षेत्र के गांव धनोरा सोना चौराहे के पास हुआ। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव सोना के रहने वाले विकास जनपद रामपुर क्षेत्र के सैफनी से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। सिरौली होकर जैसे ही वह सोना धनोरा चौराहे के पास पहुंचे इसी बीच बगिया की ओर से आ रहे राजकुमार की बाइक विकास की बाइक से जा भिड़ी। विकास के साथ उसकी मां भी चोटिल हो गई है। विकास के सिर पर गहरी चोट आई है आनन-फानन में उन्हें वसुंधरा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले राजकुमार ने विकाश का इलाज कराने का आश्वासन दिया है।वही विकास के परिजनों का कहना है कि वह बहुत धीरे गति से चल रहे थे। शराब के नशे में धुत होकर राजकुमार ने विकास की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लगभग 2 घंटे बीत जाने के बाद विकास को होश आया है। जहां डॉक्टर विवेक कुमार ने बताया कि सिर में और टांग में चोट लग जाने के कारण विकास बेहोशी की हालत में थे। फिलहाल विकास का इलाज चल रहा है। अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा