Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

बरेली- आप ने घोषित किए बरेली की चार सीटों के प्रत्याशी

बरेली: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को बरेली से चार प्रत्याशियों की घोषणा की है.इसमें बरेली शहर सीट से कृष्णा भारद्वाज, नवाबगंज विधानसभा से सुनीता गंगवार, बिथरी चैनपुर विधानसभा से पप्पू सागर , फरीदपुर से जनक प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है. यह सूची आप के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय
Share:
बरेली- आप ने घोषित किए बरेली की चार सीटों के प्रत्याशी
Read in your preferred language.

बरेली: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को बरेली से चार प्रत्याशियों की घोषणा की है.इसमें बरेली शहर सीट से कृष्णा भारद्वाज, नवाबगंज विधानसभा से सुनीता गंगवार, बिथरी चैनपुर विधानसभा से पप्पू सागर , फरीदपुर से जनक प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है. यह सूची आप के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने जारी की है.

आप के जिला प्रवक्ता शाने आलम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दलित-पिछड़ों, अल्पसंख्यक, शोषित और वंचितों पर जुल्म हो रहा है.मगर, अब यह सहन नहीं किया जाएगा. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होने वाला है. अब उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक हो गई है. जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है. उत्तर प्रदेश की जनता इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बेहतर विकल्प के रूप में चुनने जा रही है.आदमी पार्टी विकास के मुद्दों पर दिल्ली मॉडल के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. दिल्ली मॉडल में शामिल फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य व्यवस्था, फ्री पानी, 5000 बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को प्रतिमाह 1000 और छात्राओं के लिए लोन जैसे मुद्दे शामिल हैं.आप ने चार टिकट घोषित कर दिएं हैं.मगर, अब पांच टिकट बचे हैं. जल्द ही यह घोषित होने की उम्मीद है.