Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

बरेली - भमोरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

आँवला - भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लंगूरा निवासी सुरेंद्र के पुत्र अनिल पाल उम्र लगभग 19 वर्ष ने मिलक लंगूरा के बीच चांड़पुर बल्लिया मार्ग पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि अनिल मंगलवार शाम को घर से निकला था अगले दिन उसका शव खेतों में पेड़ से लटका मिला ग्रामीणों ने मृतक के पि
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लंगूरा निवासी सुरेंद्र के पुत्र अनिल पाल उम्र लगभग 19 वर्ष ने मिलक लंगूरा के बीच चांड़पुर बल्लिया मार्ग पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि अनिल मंगलवार शाम को घर से निकला था अगले दिन उसका शव खेतों में पेड़ से लटका मिला ग्रामीणों ने मृतक के पिता को उनके बेटे के बारे में बताया तो पिता सुरेंद्र ने इसकी सूचना भमोरा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सौरव सिंह मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सुरेंद्र ने पुलिस से कहा कि हमें किसी पर कोई शक नहीं है और हम कोई कार्यवाही भी नहीं चाहते हैं।
पुलिस टीम में बल्लिया चौकी प्रभारी विश्वदेव सिंह, सरदार नगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, कॉन्स्टेबल शगुन शर्मा, मेघश्याम, विशाल कुमार, बलजौर सिंह आदि रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा