Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
UP News

बरेली-5 साल के बच्चे की अपहरण के बाद निर्मम हत्या

बरेली-:- दरअसल मामला बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के भंगा गांव के रहने वाले रंजीत का कहना है कि उसके यहां आरोपी राजू सात साल से मकान में किराए पर रहता था और उंसकी बुलेरो पिकप का ड्राइवर था।आरोपी राजू ने कई लोगों से उधार रुपये ले रखे थे ।जिसको लोगो ने उससे रुपये मांगने लगे थे। आरोपी कल बच्चे को गाड़
Share:
बरेली-5 साल के बच्चे की अपहरण के बाद निर्मम हत्या
Read in your preferred language.

बरेली-:-दरअसल मामला बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के भंगा गांव के रहने वाले रंजीत का कहना है कि उसके यहां आरोपी राजू सात साल से मकान में किराए पर रहता था और उंसकी बुलेरो पिकप का ड्राइवर था।आरोपी राजू ने कई लोगों से उधार रुपये ले रखे थे ।जिसको लोगो ने उससे रुपये मांगने लगे थे।
आरोपी कल बच्चे को गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले गया। जब रात होने लगी तो राज के घर वाले उंसकी तलाश करने लगे तभी राज के साथ मे रहने वालों बच्चों ने बताया कि तुम्हारे घर मे रहने वाले राजू उनके बेटे को लेकर चला गया ।


आज सुबह में गांव वालों ने आरोपी जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि तुमहारे बच्चे को मैंने बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौरा टांडा में पचास हजार रुपये में बेच दिया है गांव के लोग उसे धौरा टांडा लेकर गए जहाँ से वो मौका देखकर फरार हो गया । आज सुबह परिवार वालो को सूचना मिली कि उनके बच्चे की लाश गन्ने के खेत में पड़ी है यह खबर सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गय, परिवार वालो ने मामले की सूचना बहेड़ी कोतवाली पुलिस को दी ।जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
और मामले की जांच में जुट गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर.