Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

बहराइच: उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में मनाया गया अमृत महोत्सव कार्यक्रम

दिनांक 10.08.2021 को उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ राष्ट्रगीत के गायन से हुआ।कार्यक्रम को ARP पवन शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सब्बीर अहमद तथा प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सैनी ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात अज्ञात अमर
Share:
बहराइच: उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में मनाया गया अमृत महोत्सव कार्यक्रम
Read in your preferred language.

दिनांक 10.08.2021 को उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ राष्ट्रगीत के गायन से हुआ।कार्यक्रम को ARP पवन शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सब्बीर अहमद तथा प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सैनी ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात अज्ञात अमर सेनानियों को याद किया।
नवल कुमार पाठक ने कहा राष्ट्रप्रेम एवम राष्ट्रभक्त की नवीन चेतना को पूर्ण करना,भारत के आजादी के 75 वे वर्ष गाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तथा देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात अज्ञात अमर सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बच्चो ने, मैं हूँ गाँधी,मैं हूँ चन्द्र शेखर आजाद जैसे कार्यक्रम कर देशभक्ति का जज्बा जागृत किया।कार्यक्रम में पवन यादव, अनुपम जायसवाल, अनिल कुमार सहित काफी लोगो ने प्रतिभाग किया

सवांददाता: उमा प्रसाद