Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
UP News

आजमगढ़:समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ द्वारा भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आज आज़मगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में एक भव्य पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, छात्र और युवाओं ने भाग लेकर समाजवादी आंदोलन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का प्र
Share:
आजमगढ़:समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ द्वारा भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन
Read in your preferred language.

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आज आज़मगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में एक भव्य पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, छात्र और युवाओं ने भाग लेकर समाजवादी आंदोलन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा सांसद, जौनपुर एवं धर्मेन्द्र यादव सांसद आज़मगढ़, विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नवल किशोर शाक्य पूर्व प्रत्याशी फर्रुखाबाद तथा अविनाश कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी / पूर्व विधायक) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महापंचायत की अध्यक्षता बालचन्द्र कुशवाहा ने की, जबकि संचालन समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ के जिला उपाध्यक्ष श्री विवेक सिंह जी ने किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी, शिक्षा में गिरावट और सामाजिक असमानता के मुद्दों पर तीखी आलोचना की तथा समाजवादी विचारधारा के विस्तार का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ के ज़िलाध्यक्ष श्री कुणाल मौर्य जी के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम की सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

यह महापंचायत आज़मगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के बढ़ते प्रभाव और युवाओं की समाजवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बनी।