Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

आजमगढ़ जेल अधीक्षक आदित्य कुमार निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 प्रदेश की जेल प्रशासन व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने आजमगढ़ के जेल अधीक्षक आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनकी प्रारंभिक जांच मे
Share:
आजमगढ़ जेल अधीक्षक आदित्य कुमार निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
Read in your preferred language.

आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 प्रदेश की जेल प्रशासन व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने आजमगढ़ के जेल अधीक्षक आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनकी प्रारंभिक जांच में लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इसी आधार पर गृह विभाग ने यह कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।

निलंबन की अवधि में आदित्य कुमार का मुख्यालय लखनऊ स्थित कारागार मुख्यालय निर्धारित किया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए हाल के दिनों में लगातार निरीक्षण और समीक्षा की जा रही है। सरकार का कहना है कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा नियमों का उल्लंघन या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “राज्य सरकार जेल व्यवस्था को सुधारने और पारदर्शिता लाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। जो भी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस कार्रवाई के बाद कारागार विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, शासन स्तर से साफ संदेश दिया गया है कि लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।