Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
UP News

औरैया के एसडीएम राकेश कुमार निलंबित, शासन ने की सख्त कार्रवाई।

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति को आगे बढ़ाते हुए जनपद औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 19 अगस्त 2025 का है, जब सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में एक सीसीटीवी फुटेज/व
Share:
औरैया के एसडीएम राकेश कुमार निलंबित, शासन ने की सख्त कार्रवाई।
Read in your preferred language.

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति को आगे बढ़ाते हुए जनपद औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला 19 अगस्त 2025 का है, जब सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में एक सीसीटीवी फुटेज/वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में दिखे आचरण को शासन ने गंभीरता से लेते हुए इसे शासन/प्रशासन की छवि धूमिल करने वाला पाया।

★जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

औरैया के जिलाधिकारी आईएएस इंद्रमणि त्रिपाठी ने 20 अगस्त 2025 को शासन को एक प्रारंभिक जांच आख्या भेजी थी। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण न केवल प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रतिकूल है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 का भी उल्लंघन करता है।

★दिल्ली से हुआ निलंबन आदेश जारी

प्रमुख सचिव (नियुक्ति) आईएएस एम देवराज ने दिल्ली से ही इस प्रकरण का परीक्षण कर विशेष सचिव नियुक्ति (सेक्शन-3) को आदेश भेजा। इसके आधार पर शासन ने एसडीएम राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध कर दिया है।

★विभागीय कार्यवाही भी होगी

निलंबन आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राकेश कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संस्थित की जाएगी। शासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

★योगी सरकार की सख्ती का एक और उदाहरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बार-बार यह संदेश दिया गया है कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी यदि आचरण संहिता के विपरीत कार्य करेंगे तो उन पर तत्काल कार्रवाई होगी।

यह निलंबन उसी नीति का हिस्सा है, जिससे यह संदेश दिया गया है कि शासन और प्रशासन की छवि धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

? यह खबर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और प्रशासनिक सख्ती का ताजा उदाहरण है।