Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

औरैया :भीषण सड़क हादसा 24 लोग घायल,12 गंभीर

अजीतमल थाना क्षेत्र के भिखेपुर के पास गलत साथ में आ रही बस ने डंपर ट्राला में मारी जोरदार टक्कर जिससे बस में सवाल 24 लोग घायल हो गए घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया गया मौके पर पहुंची जिला की एस
Share:
औरैया :भीषण सड़क हादसा 24 लोग घायल,12 गंभीर
Read in your preferred language.

अजीतमल थाना क्षेत्र के भिखेपुर के पास गलत साथ में आ रही बस ने डंपर ट्राला में मारी जोरदार टक्कर जिससे बस में सवाल 24 लोग घायल हो गए घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया गया मौके पर पहुंची जिला की एसपी चरू निगम ने घायलों से पूछताछ की तो पता चला कानपुर शहर शिव कटरा निवासी चंद्रशेखर वर्मा की पुत्री प्रगति उर्फ सोना की शादी आज आगरा में होनी है जिसके लिए परिवारजन बस द्वारा आगरा जा रहे थे मीहोली गांव पहुंचकर चालक एन एच19 से बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर गलत दिशा में चढ़ गया गलत दिशा से सही दिशा में जाने के लिए चालक अंडरपास से न होकर बस को वापस गलत पटरी पर ले आया जिससे कृषि यंत्रों से लदा डंपर ट्राला से बस टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस घसीटते हुए चली गई जिससे बस के प्रकच्चे उड़ गए ट्राला पलटते ही चालक भाग गया बता जा रहा है बस में 34 लोग सवार थे चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस द्वारा सी एच सी अजीतमल पहुंचाया गया जहां 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर कानपुर लाला लाजपत राय हेलैट के लिए रेफर किया गया सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा उच्च अस्पताल के लिए ले जाया गया।