Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

हरदोई जिले के नए जिला अधिकारी बने अनुनय झा

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का बलिया स्थानांतरण के बाद अनुनय झा को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आज उन्होंने विधिवत चार्ज ले लिया है।मीडिया से रूबरू होते हुए नव नियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि वे 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। इससे पहले, वे महाराजगंज जिले के जि
Share:
हरदोई जिले के नए जिला अधिकारी बने अनुनय झा
Read in your preferred language.

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का बलिया स्थानांतरण के बाद अनुनय झा को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आज उन्होंने विधिवत चार्ज ले लिया है।मीडिया से रूबरू होते हुए नव नियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि वे 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। इससे पहले, वे महाराजगंज जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।वे झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले हैं। आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने यूपीएससी में 57 वीं रैंक हासिल की। उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अनुनय झा अपनी ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। अनुनय झा ने मथुरा में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने झांसी में एसडीएम और अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी का पद संभाला। मधुरा-वृंदावन नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।अनुनय झा बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपने नाना के सपने को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की और अपने दूसरे प्रयास में आईएएस अधिकारी बन गए। उनकी रुचि बचपन से ही समाज सेवा में रही है।महाराजगंज में डीएम के रूप में कार्य करते समय, उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिसमें तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को सुनना और खाद्य सुरक्षा व ऋण वितरण जैसे क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें शामिल थीं।हरदोई के डीएम के रूप में, अनुनय झा को जिले के प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशानुसार निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सुविधा, लाभ पहुंचाने का होगा।पत्रकारों द्वारा पूछे गए उत्तर में उन्होंने बताया कि जरूरत मंद व्यक्ति को उजाड़ने से पहले उसे बसाने की प्राथमिकता होगी। नगर में जल भराव, बिजली की समस्या आदि पर फोकस करेंगे। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि समाचारों के प्रशासन में यह जरूर ख्याल रखें कि दोनों पक्षों का विवरण जरूर लिखें। अतिक्रमण पर उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की स्थिति देखकर ही निर्णय लेकर न्याय किया जाएगा।श्री झा ने मीडिया से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों का फीडबैक देने का आग्रह किया।