Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
UP News

अजब गजब : प्लास्टिक डॉल की ऐसी दीवानगी कि शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी!

दुनिया में लोगों को अलग-अलग तरह के शौक होते हैं. कई लोगों के शौक तो दीवागनी में बदल जाते हैं. लोग इस दीवानगी को पागलपन तक का नाम दे देते हैं. ऐसा ही कुछ कजाकिस्तान के एक बॉडी बिल्डर के साथ हुआ जिसे प्लास्टिक डॉल्स से बेहिसाब प्यार है. उसका ये प्यार लोगों की नजर में पागलपन बन चुका है. अब आलम ये है कि
Share:
अजब गजब : प्लास्टिक डॉल की ऐसी दीवानगी कि शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी!
Read in your preferred language.

दुनिया में लोगों को अलग-अलग तरह के शौक होते हैं. कई लोगों के शौक तो दीवागनी में बदल जाते हैं. लोग इस दीवानगी को पागलपन तक का नाम दे देते हैं. ऐसा ही कुछ कजाकिस्तान के एक बॉडी बिल्डर के साथ हुआ जिसे प्लास्टिक डॉल्स से बेहिसाब प्यार है. उसका ये प्यार लोगों की नजर में पागलपन बन चुका है. अब आलम ये है कि शख्स अपनी पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक रिलेशन रखता है जिसे सोशल मीडिया पर लोग देखकर हैरान हो जाते हैं.

कजाकिस्तान के रहने वाले यूरी तोलोचको को प्लास्टिक की डॉल्स से बेहद प्यार है. उन्होंने मार्गोट नाम की डॉल से पहले शादी रचायी थी मगर रिश्तों में दरार आ जाने के बाद उन्होंने उससे रिश्ता तोड़ लिया और फिर लूना नाम की एक दूसरी डॉल से शादी कर ली. इस शादी समारोह में उनके नजदीकी लोग भी शामिल हुए थे. शादी के बाद हाल ही में वो हनीमून मनाने गए जहां अपनी दूसरी पत्नी के साथ उन्होंने रोमांटिक फोटोज शेयर कीं.

हनीमून पर डॉल के साथ गया बॉडी बिल्डर
36 साल के यूरी को हजारों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. ये लोग उनकी उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत इंटरेस्ट लेते हैं. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यूरी अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक डेट्स पर जाते हैं और खूब घूमते हैं. उन्होंने कई बार खुलकर बताया भी है कि वो डॉल्स के साथ संबंध भी स्थापित करते हैं. इससे उनकी निजी जिंदगी में बहुत रोमांच है. खबर है कि वो हनीमून पर लूना के साथ बलगेरिया गए थे.

यूरी को देखकर चौंक जाते हैं लोग
उन्होंने कहा कि वो बलगेरिया एक वर्क ट्रिप पर गए थे और वहां अपनी पत्नी को भी अपने साथ ले गए थे. इसलिए उनकी ये ट्रिप काम के साथ रोमांटिक ट्रिप भी बन गई. उन्होंने बताया कि इस ट्रिप के दौरान वो बहुत लोगों से मिले और पत्नी के साथ होटल में काफी वक्त अकेले भी बिताया. इस बीच वो कई बार इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ लाइव भी आए जिससे उनके फैंस भी उनकी नई वाइफ को देख सकें. उन्होंने बताया कि एक बार जब वो डॉल के साथ रोमांटिक डिनर कर रहे थे तब उन्हें खाना सर्व करने वाला वेटर उन्हें हैरान होकर देखकर रहा था. पर कुछ वक्त बाद उसे महसूस हुआ कि यूरी पत्नी से कितना प्यार करते हैं. आपको बता दें कि यूरी की पत्नी के बाल एक स्टाइलिस्ट सेट करती हैं. उनकी ड्रेस भी डिजाइनर द्वारा बनवाई जाती है.