Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन परिसर में आज अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने पौधरोपण कर सभ
Share:
फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन परिसर में आज अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि स्वच्छ व हरित वातावरण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल धरोहर है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व नहीं, बल्कि यह हमें जिम्मेदार नागरिक बनने और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं और देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।