Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

पांचवें चरण में 61 सीटों पर 53.93% मतदान

उत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें फेज का मतदान खत्म हो गया। रात 8 बजे तक करीब 55% वोटिंग दर्ज की गई है। साल 2017 में इन्हीं 61 सीटों पर 58.24% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 3% कम वोटिंग हुई है। साल 2017 में 3% वोटिंग बढ़ने पर तब विपक्ष में रही भाजपा को यहां 43 सीटों का फायदा हुआ था
Share:
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें फेज का मतदान खत्म हो गया। रात 8 बजे तक करीब 55% वोटिंग दर्ज की गई है। साल 2017 में इन्हीं 61 सीटों पर 58.24% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 3% कम वोटिंग हुई है। साल 2017 में 3% वोटिंग बढ़ने पर तब विपक्ष में रही भाजपा को यहां 43 सीटों का फायदा हुआ था। सबसे ज्यादा 59.20 प्रतिशत वोट चित्रकूट में पड़े और सबसे कम 50.20 प्रतिशत मत पड़े। बाराबंकी में इस बार 12.67 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। यहां इस बार कुल 54.75 प्रतिशत वोट पड़े जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में 67.42 प्रतिशत वोट पड़े थे।

पांचवें चरण में 2.25 करोड़ मतदाता थे। इसमें 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिलाएं और 1727 तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) शामिल थे। पांचवें चरण में कुल 25995 बूथ बनाए गए थे। 560 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। 171 मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं के लिए वोटिंग की व्यवस्था की गई थी।

12 जिलों में कब कितना मतदान प्रतिशत में

जिला - वर्ष 2017 - वर्ष 2019 - वर्ष 2022
अमेठी - 56.59 - 53.66 - 52.82
रायबरेली (सलोन) - 56.63 - 55.60 - 56.06
सुलतानपुर - 57.48 - 56.37 - 54.91
चित्रकूट - 60.61 - 57.99 - 59.50
प्रतापगढ़ - 55.84 - 53.50 - 50.20
कौशांबी - 56.95 - 54.81 - 56.96
प्रयागराज - 54.13 - 50.32 - 51.29
बाराबंकी - 67.42 - 63.11 - 54.75
अयोध्या - 60.89 - 59.18 - 58.01
बहराइच - 58.67 - 56 - 54.68
श्रावस्ती - 63.19 - 57.88 - 57.24
गोंडा - 57.54 - 54.40 - 54.21