Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

बरेली-2 अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मियों को मिला विशेष सेवा पदक

बरेली/यूपी-:-65वाॅ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह-2020 का आयोजन शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में किया गया। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने आन लाइन कार्यक्रम के माध्यम से इज्जतनगर मंडल के दो अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मचारियों को विशिष्ठ रेल सेवा पदक, प्रशस्ति प
Share:
बरेली-2 अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मियों को मिला विशेष सेवा पदक
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी-:-65वाॅ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह-2020 का आयोजन शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में किया गया। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने आन लाइन कार्यक्रम के माध्यम से इज्जतनगर मंडल के दो अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मचारियों को विशिष्ठ रेल सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक त्रिपाठी ने इज्जतनगर मंडल को संरक्षा, वाणिज्य, विद्युत, लेखा, कार्मिक एवं राजभाषा अंतर्मडलीय कार्यकुशलता शील्डें भी प्रदान कीं। इज्जतनगर स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे में द्वितीय सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन का पुरस्कार एवं स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गई। साथ ही बरेली सिटी रेलवे स्टेशन को बी-श्रेणी में सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी से सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने सभी पुरस्कार प्राप्तकत्र्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी रेल अधिकारी एवं कर्मचारी आगामी वर्ष में भी पूर्वोत्तर रेलवे को नई ऊँचाईयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता के तहत सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करेंगे तथा संरक्षित, सुरक्षित, निरापद, आरामदेय, समय पालन एवं स्वच्छता पूर्ण रेल संचलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। मंडल रेल प्रबध्ंक आशुतोष पंत ने महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में व्यक्तिगत पुरस्कारों एवं अंतर्मडलीय कार्यकुशलता शील्डें प्रदान कीं।