Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

लाल किले पर लगातार 11वां ध्वजारोहण: पीएम मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को छोड़ेंगे पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर झंडा
Share:
लाल किले पर लगातार 11वां ध्वजारोहण: पीएम मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को छोड़ेंगे पीछे
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर झंडा फहराया था। लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद दिवंगत इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 तक व 1980 से 1984 तक लगातार पांच बार और कुल 16 बार लाल किले पर झंडा फहराते हुए देश को संबोधित किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक लगातार दस बार झंडा फहराया था।

लाल किला परिसर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 4 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। जाति पर मची सियासी महाभारत के बीच पीएम मोदी ने इन्हीं चार वर्गों को देश की चार जातियों में शुमार किया था। ओलंपिक में शामिल सभी खिलाड़ी भी होंगे मेहमान समारोह में पेरिस ओलंपिक में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।