नई दिल्ली की प्रेस रिपोर्टर दीक्षा कोहली को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 दिल्ली की जानी-मानी प्रेस रिपोर्टर दीक्षा कोहली को हाल ही में एक विशेष अवसर प्राप्त हुआ, जब उन्होंने माननीय अर्चना पांडे जी, उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार जी और पूरे देश के विधायकों तथा मंत्रियों के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिड़ला जी की उपस्थिति में आयोजित आंध्र प्रदेश संसद में तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के प्रतिनिधियों, विधायकों और मीडिया से जुड़े व्यक्तित्वों को एक साझा मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नीति निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करना था।

दीक्षा कोहली ने बताया कि उन्हें इस राष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हुआ। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधायकों और गणमान्य नेताओं से विचार-विमर्श किया और संसदीय कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर पाया। पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार जी और माननीया अर्चना पांडे जी ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए महिलाओं की भागीदारी, शिक्षा, और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी की मौजूदगी ने इस तीन दिवसीय आयोजन को और अधिक सार्थक बना दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवाद और सहभागिता पर बल देने का संदेश दिया। यह अवसर न केवल दीक्षा कोहली के लिए बल्कि मीडिया जगत और समाज के लिए भी प्रेरणादायक है, जहां पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी महिला प्रतिनिधि को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और सहभागिता का मंच प्राप्त हुआ।