नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 का लोकार्पण, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा जाम से राहत

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली बहुप्रतीक्षित परियोजनाएँ अब हकीकत बनने जा रही हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का लोकार्पण करेंगे।

करीब ₹11,000 करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजनाएँ दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था में गेमचेंजर साबित होंगी। अब सिंघु बॉर्डर से दिल्ली एयरपोर्ट तक की यात्रा, जो घंटों के जाम में फंस जाती थी, केवल 40 मिनट में पूरी होगी। साथ ही, मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-9 पर जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ

द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 दोनों ही परियोजनाएँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित की गई हैं।

इन सड़कों पर बेहतर सुरक्षा इंतज़ाम

हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम, और स्मूद कनेक्टिविटी की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इन परियोजनाओं से न केवल दिल्ली-एनसीआर में यातायात सुगम होगा बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्रों तक सामान की आवाजाही भी तेज़ हो जाएगी, जिससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

दिल्ली बदलेगी – विकसित भारत की विकसित राजधानी की ओर

सरकार का मानना है कि यह परियोजनाएँ दिल्ली को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ इसे विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। प्रधानमंत्री के लोकार्पण के बाद इन सड़कों पर आम जनता को बेहतर, सुरक्षित और समयबचत वाला सफर उपलब्ध हो सकेगा।