नई दिल्ली:राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025: भदोही के शिक्षक राम लाल सिंह यादव को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 जनपद भदोही के लिए गर्व का क्षण रहा जब उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़वापुर के शिक्षक श्री राम लाल सिंह यादव को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया।

श्री यादव ने अपनी इनोवेटिव सोच और सतत प्रयासों से न केवल गांव के स्कूल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिलाया, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि विद्यालय के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्तियां प्राप्त हुईं।

सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और नवाचारों की सराहना की है। इस सम्मान से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे जनपद भदोही का गौरव बढ़ा है। स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि श्री यादव का कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य विद्यालयों को भी नई दिशा मिलेगी।