नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखते हुए संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया।
बैठक में महासभा के वार्षिक स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी और आयोजन से संबंधित सुझावों को साझा किया।
नए पदाधिकारियों का मनोनयन
बैठक के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्री निहाल सिंह लोधी जी को संगठन का राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार पूर्व पिछड़ा आयोग सदस्य माननीय चंद्रपाल सिंह खड़ागवंसी जी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत कर मनोयनयन पत्र प्रदान किया गया। दोनों नियुक्तियों को संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और सुदृढ़ दिशा प्रदान करने वाला कदम बताया गया।
उपस्थित रहे कई दिग्गज नेता व पदाधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उन्नाव सांसद आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक एवं एटा के पूर्व सांसद आदरणीय राजवीर सिंह (राजू भैया जी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद माननीय चंद्रभान सिंह जी, फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, माननीय शंकर लाल लोधी जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री माननीय भैया साहब लोधी जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं डिबाई विधायक माननीय सी. पी. सिंह जी, राष्ट्रीय मंत्री एवं मारहरा विधायक माननीय वीरेंद्र जी, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) माननीय साहब सिंह लोधी जी, प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) माननीय महेश जी, मध्य प्रदेश संरक्षक श्री साहब सिंह राजपूत जी, प्रदेश अध्यक्ष (हरियाणा) माननीय रवि वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री (उत्तर प्रदेश) एवं पूर्व विधायक बबीना माननीय कृष्णपाल राजपूत जी, प्रदेश महामंत्री एवं कासगंज सदर विधायक माननीय देवेन्द्र जी, उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अमांपुर विधायक माननीय हरिओम जी, सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की एकता, जागरूकता और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ किया गया।
