नई दिल्ली:आईएएस टीना डाबी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, वर्षा जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 बाड़मेर की जिलाधिकारी और UPSC टॉपर IAS टीना डाबी को वर्षा जल संरक्षण में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक मंच पर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में उन्हें राष्ट्रीय सम्मान व ₹2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

यह सम्मान टीना डाबी द्वारा पश्चिमी राजस्थान में चलाए गए ‘जल संचय जनभागीदारी अभियान’ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है, जिसमें बाड़मेर जिले ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जल संकट से जूझते क्षेत्र में मिसाल बनी पहल

पश्चिमी राजस्थान लंबे समय से पेयजल संकट से जूझता रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा वर्षा जल संरक्षण, जल संरचनाओं के पुनर्जीवन, सामुदायिक भागीदारी और नवाचारों को बढ़ावा देने जैसी पहलों ने उल्लेखनीय परिणाम दिए।

इन अभियानों ने न केवल जल स्तर सुधारने में मदद की, बल्कि हजारों ग्रामीणों को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय रूप से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया।

नवाचार और नेतृत्व का मिला राष्ट्रीय सम्मान

टीना डाबी इससे पहले भी कई नवाचारी परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। वर्षा जल संरक्षण में उनकी रणनीति, ग्राउंडवर्क और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रपति द्वारा मिली यह सराहना उनके निरंतर समर्पण का प्रमाण है।

प्रदेश और जिले में खुशी की लहर

राष्ट्रपति द्वारा मिले इस सम्मान ने पूरे राजस्थान, विशेषकर बाड़मेर जिले में गर्व और उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी और ग्रामीणों ने इसे अपनी सामूहिक मेहनत की बड़ी उपलब्धि बताया।

यह सम्मान आने वाले दिनों में जल संरक्षण को लेकर और अधिक जनजागरूकता तथा जनभागीदारी को प्रेरित करेगा।