नई दिल्ली:आईएएस के. बालाजी गृह मंत्रालय में निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी के. बालाजी को गृह मंत्रालय में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है।

के. बालाजी उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 27 अप्रैल 2027 तक, या फिर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का निजी सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय उनकी नियुक्ति उप सचिव स्तर पर हुई थी और पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिए तय की गई थी। गृह मंत्रालय में निदेशक के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी अनुभवशीलता और पूर्व कार्यकाल का अनुभव मंत्रालय के कामकाज को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।