अपने संघर्ष को साझा किया नीना गुप्ता ने

नीना गुप्ता ने बताया कि जब वे मुंबई काम की तलाश में आई थीं, तब वे यहां के आईकॉनिक पृथ्वी कैफे में फ्री का खाना पाने के लिए कुकिंग करती थीं।
हाल में नीना गुप्ता ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे 1981 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली से मुंबई आई थीं। उन्हें अकेले आने ही हिम्मत नहीं थी, इस वजह से वे बाॅयफ्रेंड के साथ आई थीं।
इस वक्त वे जुहू के पृथ्वी थिएटर से जुड़े पृथ्वी कैफे में भर्ता बनाती थीं, ताकि उन्हें फ्री में खाना खाने को मिल सके। साथ ही वे थिएटर में नाटक भी किया करती थीं।
नीना ने आगे बताया कि बाॅयफ्रेंड को उनका ये काम पसंद नहीं आता था। वो उनसे कहता था- शर्म कर, तू बाॅम्बे नौकरानी बनने आई है? यही करने आई है। बाॅयफ्रेंड की इन बातों से वे बहुत दुखी और नाराज होती थीं। दरअसल, बाॅयफ्रेंड न केवल उन्हें अपमानित करता था, बल्कि उनसे ही सिगरेट खरीदने के लिए पैसे भी मांगता था।
नीना ने आगे कहा- NSD में हम सब कुछ करते थे। फर्श साफ करने से लेकर हर चीज तक। मेरे घर पर भी नौकर नहीं थे। घर पर खुद से सारा काम करती थी। मैं किसी भी तरह का काम करने में शर्माती नहीं हूं।
4 जुलाई 1959 को नई दिल्ली में जन्मी नीना ने ‘ये नजदीकियां’ (1982), ‘मंडी’ (1983), ‘उत्सव’ (1984), ‘डैडी’ (1989), ‘खलनायक’ (1993), ‘तेरे संग’ (2009) और ‘वीर’ (2010) जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हाल में नीना को गुडबाॅय, ऊंचाई जैसी फिल्मों में देखा गया था।
इसके अलावा वे ‘दाने अनार के’, ‘कितनी मोहब्बत है’ और ‘दिल से दिया वचन’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘बुनियाद’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी वे नजर आ चुकी हैं।
एक समय था जब नीना गुप्ता के अफेयर की खबरें मीडिया में जोरों पर थीं। बात 80 के दशक की है, जब वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स इंडिया के टूर पर कैरेबियाई टीम के साथ आए थे। इसी दौरान एक फंक्शन में उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से हुई। दोनों की यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई।
विवियन नीना के इश्क में इस कदर डूबे कि भूल ही गए कि वे शादीशुदा हैं। अफेयर के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। दोनों की बेटी मसाबा आज फैशन वर्ल्ड के चिर-परिचित नामों में से एक है। बाद में विवियन से अलग हो जाने के बाद नीना ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी कर कर ली।