नयनतारा को नहीं ऑफर हुई थी फिल्म जवान, जानिए किस एक्ट्रेस को किया गया था कास्ट

शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा को नर्मदा के रोल में देखा गया था। हालांकि इस रोल के लिए पहले सामंथा रुथ प्रभु को 2019 में ही अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने ऐसा पर्सनल रिजन्स की वजह से किया था।
मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा उस समय नागा चैतन्य के साथ फैमिली प्लानिंग में बिजी थीं। इस कारण उन्होंने शाहरुख की फिल्म को ना कहा था। इसके बाद ये रोल नयनतारा को मिला। उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
सामंथा और नागा चैतन्य ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर 6 अक्टूबर 2017 में, दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के 4 साल बाद 2021 में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी।
एटली के 2 फिल्मों में काम चुकी हैं सामंथा
जवान फिल्म का डायरेक्शन एटली ने किया है। सामंथा उनके साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने विजय और एटली की फिल्म थेरी और मेर्सल में लीड रोल निभाया था।
फिल्म जवान ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर कई नए रिकाॅर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म में विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण और प्रियामणि जैसे सेलेब्स भी देखे गए थे। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल प्ले किया था। उनके इस अभिनय के लिए दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
फिल्म में नयनतारा को शाहरुख की पत्नी ने रूप में देखा गया था। फिल्म रिलीज के पहले नयनतारा के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था- वो बहुत खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। आशा करता हूं कि इस फिल्म को देखने के बाद तमिलनाडु में उनके फैंस को उनसे फिर से प्यार हो जाएगा और हिंदी दर्शक उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करेंगे।
कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि नयनतारा जवान के हिट हो जाने के बाद भी खुश नहीं हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में नाम न लिए बिना साउथ के बड़े फिल्ममेकर के हवाले से लिखा गया था कि नयनतारा को लगा था कि जवान में वो लीड रोल में हैं, लेकिन उनसे ज्यादा ये फिल्म दीपिका की बताई जा रही है। उन्हें जवान के लिए जो रोल दिया गया था, ये वो बिल्कुल नहीं था। फिल्म जवान शाहरुख और नयनतारा की फिल्म होने वाली थी, लेकिन ये शाहरुख और दीपिका की फिल्म कही जा रही है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि शायद अब कभी भी नयनतारा बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखेंगी।नयनतारा
शाहरुख खान स्टारर फिल्म साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा को नर्मदा के रोल में देखा गया था। हालांकि इस रोल के लिए पहले सामंथा रुथ प्रभु को 2019 में ही अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने ऐसा पर्सनल रिजन्स की वजह से किया था।
मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा उस समय नागा चैतन्य के साथ फैमिली प्लानिंग में बिजी थीं। इस कारण उन्होंने शाहरुख की फिल्म को ना कहा था। इसके बाद ये रोल नयनतारा को मिला। उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है
सामंथा और नागा चैतन्य ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर 6 अक्टूबर 2017 में, दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के 4 साल बाद 2021 में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी।
एटली के 2 फिल्मों में काम चुकी हैं सामंथा
जवान फिल्म का डायरेक्शन एटली ने किया है। सामंथा उनके साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने विजय और एटली की फिल्म थेरी और मेर्सल में लीड रोल निभाया था।
फिल्म जवान ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर कई नए रिकाॅर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म में विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण और प्रियामणि जैसे सेलेब्स भी देखे गए थे। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल प्ले किया था। उनके इस अभिनय के लिए दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
फिल्म में नयनतारा को शाहरुख की पत्नी ने रूप में देखा गया था। फिल्म रिलीज के पहले नयनतारा के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था- वो बहुत खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। आशा करता हूं कि इस फिल्म को देखने के बाद तमिलनाडु में उनके फैंस को उनसे फिर से प्यार हो जाएगा और हिंदी दर्शक उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करेंगे।कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि नयनतारा जवान के हिट हो जाने के बाद भी खुश नहीं हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में नाम न लिए बिना साउथ के बड़े फिल्ममेकर के हवाले से लिखा गया था कि नयनतारा को लगा था कि जवान में वो लीड रोल में हैं, लेकिन उनसे ज्यादा ये फिल्म दीपिका की बताई जा रही है। उन्हें जवान के लिए जो रोल दिया गया था, ये वो बिल्कुल नहीं था। फिल्म जवान शाहरुख और नयनतारा की फिल्म होने वाली थी, लेकिन ये शाहरुख और दीपिका की फिल्म कही जा रही है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि शायद अब कभी भी नयनतारा बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखेंगी।