पिता ने हमेशा किचन में जाने से रोका, मैंने कभी खाना बनाना नहीं सीखा बोलीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर बेहद सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल ही एक्ट्रेस एक शो में पहुंचीं जहां उन्होंने 3 डिशेज बनाईं। उनमें से एक डिश ऐसी थी, जिसे प्रियंका बचपन से एंजॉय करती आई हैं। वो है स्टफ्ड ऑमलेट। प्रियंका ने बताया कि यह डिश उनके पिता आकाश चोपड़ा बनाया करते थे।
वोग के शो नाउ सर्विंग के लेटेस्ट ऐपिसोड में प्रियंका ने यह डिश बनाई। कुकिंग करते वक्त प्रियंका ने कहा – ‘स्टफ्ड ऑमलेट चोपड़ा परिवार की ट्रेडिशनल रेसिपी थी। जब मैं बच्ची थीं, तो हर रविवार उनके पिता इसे बनाया करते थे। इंडियन नाश्ता मेरा पसंदीदा है। मुझे एक अच्छा पराठा, एक अच्छा डोसा बेहद पसंद है, लेकिन अंडे हमेशा से सबसे अच्छा नाश्ता रहे हैं।’
चोपड़ा परिवार की ट्रेडिशनल रेसिपी बनाते हुए प्रियंका ने कहा- ‘मुझे हर तरह का खाना पसंद है, लेकिन मैं इन्हें बनाने में इतनी अच्छी नहीं हूं। मेरी कुकिंग स्किल्स वाकई अच्छी नहीं हैं, हालांकि, इसे साइड रखते हैं। प्रियंका ने बताया कि कैसे उनके पिता उन्हें किचन में रहने से मना करते थे, क्योंकि वो ऐसी चीजों में बिल्कुल विश्वास नहीं करते थे कि कुकिंग सिर्फ महिलाओं का काम है। वो इस तरह की सोच के सख्त खिलाफ थे।’
प्रियंका ने कहा- ‘मेरे पिता एक रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े थे। जहां बहुत सी लड़कियों को हमेशा यह महसूस होता था कि उन्हें किचन में रहने की जरूरत है। यह एक सामाजिक दबाव भी था। लेकिन पिता नहीं चाहते थे कि मैं इस तरह से बड़ी हूं। इसलिए उन्होंने हमेशा मुझे किचन में जाने से रोका। जब भी मैं किचन में जाती वो कहते- ‘तुम रसोई में क्या कर रहे हो, यहां आओ। तो मैंने इसे कभी नहीं सीखा।’बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने सभी इन्ग्रीडिएंट्स के बारे में बताया।
पिता के साथ बचपन का किस्सा शेयर करने के बाद प्रियंका ने बडे़ ही खास अंदाज में सब्जियां चॉप कीं। अपनी वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘उस शो में चाकू का मतलब बिल्कुल अलग था।’बता दें कि सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा ने एक जासूस का किरदार निभा रही हैं।