शादी के बंधन में बंध गए हैं सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आज रात उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए। इससे पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दाेपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी।
दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। बारात में राघव के रिश्तेदार और दोस्त जमकर नाचे थे। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बारात में थिरकते दिखे थे। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए।
फेरों के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुइट तक पहुंचे। इससे पहले परिणीति ने दोनों भाई और माता-पिता से गले लगकर विदाई ली। इस दौरान तेनु लेके जावंगा और दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है…जैसे गानों पर विदाई हुई। रात को रिसेप्शन हुआ। इधर, शादी के फंक्शन पूरे होने के बाद कपल में अपनी फोटो शेयर की। इसमें राघव काले रंग के सूट और परिणीति पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं।
राघव की बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया था। इसके लिए इवेंट कंपनी ने इन साफों को उदयपुर में ही तैयार करवाया था। सुबह ये साफे होटल में पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि करीब 100 से ज्यादा राजस्थानी साफा तैयार करवाए गए थे।
इसके अलावा मेवाड़ी पाग भी तैयार करवाई गई थी। इसे डायमंड जैसे स्टोन और गोल्डन रंग के धागे से सजाया गया, ताकि पहनने के बाद राजशाही जैसा इसी जगह पर मंडप तैयार किया गया था। बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ मंडप तैयार किया गया था। मंडप को भी सफेद फूलों से सजाया गया था।होटल ताज लेक पैलेस से दोपहर सेहराबंदी के बाद राघव चड्ढा की बारात होटल से लग्जरी बोट्स से लीला पैलेस पहुंची थी। सभी बोट्स को शाही अंदाज में सजाया गया था। बारातियों का स्वागत पंजाबी और राजस्थानी अंदाज में किया गया था। होटल लीला पैलेस के मुख्य गार्डन में दोनों की शादी हुई।
दोपहर 2 बजे बाद क्रिकेटर हरभजन सिंह और आदित्य ठाकरे भी उदयपुर पहुंचे थे। हरभजन के साथ उनका परिवार भी था। दोनों जब एयरपोर्ट पर बाहर आए तो कपल को ढेर सारी बधाई दी थी।
इस पर जब आदित्य ठाकरे से शादी को लेकर पूछा गया तो वे बोले- उदयपुर आता ही रहता हूं और आज शादी में शामिल होने आया हूं तो अच्छा लग रहा है। इस दौरान मीडिया ने जब राजनीति को लेकर सवाल किया तो वे बोले-आज राजनीति नहीं…आज केवल राघनीति।
इससे पहले आज सुबह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा परिणीति का डिजाइनर लहंगा लेकर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार राघव भी मनीष के डिजाइनर आउटफिट में नजर आए थे।
वहीं, शनिवार रात को हुई संगीत सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई हैं। संगीत में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। वहीं, राघव ब्लैक सूट में थे।
इससे पहले 23 सितंबर को संगीत सेरेमनी में पंजाब से भी ढोल आर्टिस्टों को बुलाया गया था। संगीत सेरेमनी में राघव और परिणीति के साथ उनके दोस्तों ने भी जमकर भांगड़ा किया था। इस खास माैके पर परिणीति ने राघव के लिए एक गाना भी गाया था