सिनेमाघरों की रौनक बढ़ाने वाली फिल्मों ने बनाया इतिहास

कोरोना महामारी का सभी पर बुरा असर पड़ा। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। कुछ महीनों तक शूटिंग बंद रही। सेट पर काम शुरू भी हो गया तो सिनेमाघरों पर ताला लगा रहा। जब सिनेमाघर खुले तो कोरोना काल होने की वजह से दर्शक बाहर जाकर फिल्म देखने से बचते ही रहे। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की ओर है। इनमें उन फिल्मों का बड़ा योगदान है जिन्हें देखने के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जब ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं तो धमाल ही मचा दिया। आज इस लिस्ट में उन्हीं फिल्मों के बारे में बताते हैं जो कोरोना काल के बाद 100 करोड़ या उससे ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रहीं
‘सूर्यवंशी’ 5 नवंबर 2021 को रिलीज हुई। कोरोना की वजह से मेकर्स ने करीब डेढ़ साल तक सही वक्त का इंतजार किया। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 196 करोड़ का कलेक्शन किया।
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ’पुष्पा’ 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई। सभी भाषाओं में फिल्म ने 300 करोड़ का बिजनेस किया जबकि हिन्दी वर्जन में 108 करोड़ का कलेक्शन रहा।
रणवीर सिंह की फिल्म ’83 ’ क्रिसमस 2021 पर आई। बड़े बजट की यह फिल्म 109 करोड़ जुटाने में कामयाब रही

संजय लीला भंसाली की फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 123 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखीं
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ’द कश्मीर फाइल्स’ ने डंका बजा दिया है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी दर्शन कुमार सहित अन्य कलाकार हैं। फिल्म ने अभी तक 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।