सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से होते है ये बड़े फायदे, जानें.

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी की अहम भूमिका है। पानी हमारे शरीर के अंगों और ऊतकों की रक्षा करता है साथ ही कोशिकाओं तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है। मानव शरीर में पानी की मात्रा 50-60 प्रतिशत होती है। आज हम जानेगे सुबह उठकर पानी पीने से होने वाले फायदे…

-इसके अलावा समय-समय पर पानी पीने से शरीर में अच्छी तरह से ब्लड सर्कुलेशन होता है। साथ ही इससे ब्लड के जरिए शरीर के अंगो मे ऑक्सीजन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं। थकान महसूस करते ही पानी पीना जरूरी है।

-सही मात्रा में पानी पीने से स्किन सेल्स हाइड्रेटेड रहते हैं, जिससे चेहरे पर ज्यादा लंबे समय तक ग्लो बरकरार रहता है।, कम पानी पीने से जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

-मस्तिष्क के लगभग 60 से 70 फीसदी ऊतक पानी से बने होते है डीहाइड्रेशन होने पर शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी तनाव महसूस करता है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए।

-पानी शरीर से गंदगी को निकालने में मदद करता है। तो शरीर साराजिससे कोलोन सूख जाते हैं और इस वजह से शरीर से गंदगी निकल नहीं पाती है। ये कई बीमारियों को जन्म देने का काम करता है।

-मांसपेशियों मे समस्या उत्पन होने पर पानी पीने से मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों के दर्द की समस्या कम हो जाती है। इस लिए पानी पीते रहना चाहिए।

-एक दिन में 9-10 गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है। पानी आपके शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है, सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

Leave a Comment