आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस रेलिंग को तोड़कर गिरी नीचे, दो की मौत; 50 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलट गई. हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि 50 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसा गुरुवार की सुबह इटावा के हवेलियां गांव के पास हुआ. बस बिहार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी.

बिहार के मधुबनी से एक डबल डेकर बस (UP 70 HT 8668) यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी. बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी. इस दौरान तड़के 4 बजे के आसपास हवेलियां गांव के पास चालक को झपकी आ गई. इससे बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर खाई में जाकर पलट गई. हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए.

मृतकों की पहचान मनोज कुमार सिंह (34) निवासी रामपुर डीह दरभंगा और शाहीना निवासी बर्दाहा नेपाल के रूप में की गई. बस में 60 यात्री सवार थे. पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. हादसे की जानकारी पर डीएम, एसएसपी, एडीएम, एसडीएम, यूपीडा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

जेसीबी मंगाकर पलटी बस को सीधा कराया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं कुछ यात्रियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया. मामले में इटावा DM शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह मधुबनी से नई दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलट गई. हादसे में 2 की मौत हुई है. कई लोग घायल भी हुए हैं. इनमें 2 की हालत गंभीर है.मृतकों की पहचान मनोज कुमार सिंह (34) निवासी रामपुर डीह दरभंगा और शाहीना निवासी बर्दाहा नेपाल के रूप में की गई. बस में 60 यात्री सवार थे. पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. हादसे की जानकारी पर डीएम, एसएसपी, एडीएम, एसडीएम, यूपीडा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

जेसीबी मंगाकर पलटी बस को सीधा कराया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं कुछ यात्रियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया. मामले में इटावा DM शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह मधुबनी से नई दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलट गई. हादसे में 2 की मौत हुई है. कई लोग घायल भी हुए हैं. इनमें 2 की हालत गंभीर है. वहीं घायल चालक ने बताया कि हम बिहार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे. हमारे आगे जा रही ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया. हमने भी ब्रेक मारे, लेकिन लगी नहीं. इसके बाद बस रेलिंग तोड़कर नीचे चली गई. स्टेयरिंग फेल हो गया था. हमने शराब नहीं पी थी. यात्रियों के आरोप गलत हैं.