चारबाग स्थित रविंद्रालय में जादूगर सिकंदर को मिला अवार्ड, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ के चारबाग स्थित रविंद्रालय में इन दिनों जादूगर सिकंदर का शो चल रहा है। सिकंदर रोज दर्शकों को हैरतंगेज करतब दिखा रहे हैं। गुरुवार को उन्हें सार्थक वेलफेयर सोसायटी ने गोल्डन पर्सनेलिटी ऑफ इंडिया 2023 अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही शो के पीआरओ मदन भारती को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया।
विश्व रंगमंच पर करीब 7 हजार शो पूरे कर चुके जादूगर सिकंदर के शो में दर्शक परिवार समेत पहुंच रहे हैं। उन्हें सम्मान सार्थक ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल और संस्था के पदाधिकारियों ने दिया। इस दौरान अश्वनी जायसवाल ने कहा कि “गोल्डन पर्सनालिटी ऑफ इंडिया अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है। जो विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली विभूतियों को ट्रस्ट देता है। जादूगर सिकंदर देश–प्रदेश का नाम पूरे विश्व में गौरवांवित कर रहे हैं। इनके प्रदर्शन में मोहकता, सुंदरता और गति का मधुर मिश्रण शामिल है। जिसका दर्शक भरपूर आनंद लेते हैं”।
इस दौरान अश्वनी जायसवाल ने अपने ट्रस्ट के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि “सार्थक वेलफेयर ट्रस्ट एक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी संस्था है। जिसने 40,000 हजार बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलाकर ये मुकाम हासिल किया था। हमारे सराहनीय कार्य को देखते हुए यूपी सरकार के दो डिप्टी सीएम सहित 24 मंत्रियों ने प्रशंसा पत्र भी दिए हैं”।
सम्मान पाकर जादूगर सिकंदर काफी खुश हुए। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वो जिस मुकाम पर हैं। उसका पूरा श्रेय उनकी टीम और दर्शकों को जाता है। उन्होंने ये सम्मान अपनी टीम और दर्शकों को समर्पित किया।