30 जून तक होगा मध्य प्रदेश राज्य के कैबिनेट की बैठक, आज मोदी करेंगे शिवराज सिंह चौहान से बातचीत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम शिवराज की पीएम मोदी से ये मुलाकात काफी अहम है, क्योंकि मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा चुकी है।
चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद तीन महीनों में यह उनकी पीएम मोदी से पहली आधिकारिक बैठक होगी। 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद COVID-19 लॉकडाउन लगाया गय और चौहान औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री से नहीं मिल सके। आज की बैठक में, दो वरिष्ठ नेताओं के मध्य प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा करने की संभावना है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश में वर्तमान COVID-19 स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देने की उम्मीद है। दोनों के बीच आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, चौहान प्रधानमंत्री को राज्य में किसानों की स्थिति और गेहूं की खरीद के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
शिवराज मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के लिहाज से रविवार का दिन बेहद अहम रहा। लगभग तीन माह बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभावित मंत्रियों की सूची को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लंबी चर्चा की। चौहान के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी गए हैं।