मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का मंगलवार को 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह आठ दिनों से उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव काफी सक्रिय रहकर समाज सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते रहे हैं।

उनका 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री के पिता पूनम चंद यादव ने अपने जीवन के संघर्ष की शुरुआत मिल में काम करते हुए की थी। पूनम चंद यादव ने अपने चारों बच्चों की शिक्षा और परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। पुत्र के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अपने पुराने तरीके से ही जीवन को जीते रहे। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में राजनेता अधिकारी और परिवार से जुड़े लोग उज्जैन पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उज्जैन के लिए रवाना हो गए।