लखनऊ:रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का तोहफा: महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री पर 1 करोड़ तक मिलेगी स्टांप शुल्क में 1% की छूट

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में 1% की छूट देने का आदेश जारी किया है।

अब तक यह छूट सिर्फ 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर ही लागू थी, जिसमें अधिकतम 10 हजार रुपये तक की छूट मिलती थी। लेकिन अब शासनादेश के अनुसार, यदि किसी महिला के नाम पर मकान, जमीन या अन्य संपत्ति खरीदी जाती है, तो 1 करोड़ रुपये तक की रजिस्ट्री पर 1% स्टांप शुल्क की छूट मिलेगी। हालांकि, इस छूट की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

यह कदम खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, जहां संपत्तियों के दाम तुलनात्मक रूप से अधिक हैं। सरकार के इस निर्णय से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, बल्कि संपत्ति के अधिकार के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

मुख्य बिंदु:

1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति रजिस्ट्री पर महिलाओं को 1% स्टांप शुल्क की छूट।

अधिकतम छूट सीमा 10 लाख रुपये तक निर्धारित।

पहले यह छूट सिर्फ 10 लाख रुपये की संपत्ति और अधिकतम 10 हजार रुपये तक सीमित थी।

फैसला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम।

सरकार के इस फैसले का व्यापक स्तर पर स्वागत हो रहा है और इसे महिला केंद्रित नीतियों की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है। यह कदम महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और सामाजिक प्रतिष्ठा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।