लखनऊ:यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 25 उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पुलिस विभाग में इन बदलावों के साथ ही शासन ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों की तैनाती का क्रम जारी रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार –

1. विजय सिंह मीना (आईपीएस-1996 बैच)

अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच, यूपी मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे। इन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर के पद पर भेजा गया है।

2. आकाश कुलहरि (आईपीएस-2006 बैच)

पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ में तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी बनाया गया है।

3. केशव कुमार चौधरी (आईपीएस-2009 बैच)

पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के पद पर कार्यरत थे। अब इन्हें अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

4. कल्पना सक्सेना (आईपीएस-2010 बैच)

अब तक अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर थीं। अब उनका तबादला करते हुए उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ सेक्टर, मेरठ बनाया गया है।

इन तबादलों के बाद प्रदेश पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और प्रशासनिक सुदृढ़ता आने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन के अनुसार यह बदलाव कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।