लखनऊ:जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में आयोजित शहादत दिवस पर राजधानी पहुंचे हजारों लोग -शिवकन्या कुशवाहा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितम्बर 2025 राजधानी में जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहीद दिवस पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा की अध्यक्षता में एक शहादत दिवस का आयोजन डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क आशियाना लखनऊ मेंआयोजित किया गया।
उपरोक्त आयोजन के मुख्य अतिथि लोकसभा के विपक्ष के उप नेता एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा समाजवादी पार्टी मुख्य रूप से मौजूद है उपरोक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त कई अन्य राज्यों से समाज के लोग लेनिन बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की

मालूम हो कुशवाहा समाज के किसी नेता ने वर्षों पूर्व बेगम हजरत का महल पार्क में इस तरीके की भीड़ आयोजन में देखने को मिली थी दोबारा आज तक कोई भी नेता इतनी बड़ी सभा स्वर्गीय हर केवल प्रसाद कुशवाहा को रेलवे स्टेडियम में 2007 में सपा के बैनर के नीचे बहुजन समाज पार्टी के विरोध में छोड़कर अभी तक नहीं कर पाया था जिसे बाबू सिंह कुशवाहा ने एक बार लखनऊ में बड़ा आयोजन करने के बाद यह साबित कर दिया है कि भाजपा से कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज का मोह भंग हो गया है
अब समाज विकल्प ढूंढ रहा है।

इतनी बड़ी सभा देखकर प्रशासन के साथ-साथ सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के दिमाग में यह घुसा था की केशव प्रसाद मौर्य के दम पर भाजपा की फिर सरकार बन जाएगी पदम इस रैली के बाद भाजपा के बड़े नेता अब यह सोच रहे हैं समाज का 14 पर्सेंट वोट यदि भाजपा के हाथ से चला गया तो उत्तर प्रदेश की सरकार को बचाना मुश्किल होगा प्रदेश में चर्चा है यदि स्वामी प्रसाद मौर्य और बाबू सिंह कुशवाहा एक मंच पर आ जाए तो उत्तर प्रदेश में कुशवाहा समाज के बगैर कोई भी राजनीतिक दल सरकार बनाने की हैसियत नहीं रखता है अब देखना यह है कि भाजपा कुशवाहा समाज के 14 पर्सेंट वोट को कैसे स्वामी प्रसाद मौर्य एवं बाबू सिंह कुशवाहा के कब्जे से मुक्त करा पाएगी।