लखनऊ:- सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई

लखनऊ:- सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सम्यक पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रसाद विश्वकर्मा , प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर आर. के. वर्मा , राष्ट्रीय महासचिव संगठन ए.के.मौर्य , राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार सिंह , राष्ट्रीय महासचिव रामनरायण , राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल दास गुप्ता , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर सैंनी , राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार मौर्य साथ ही प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर , प्रदेश महासचिव संगठन स्वामी मंगलानंद महाराज, प्रदेश अध्यक्ष दक्षिणांचल प्रवीण कुमार प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ0 विजय प्रताप , देवीपाटन मंडल के प्रभारी लालजी मौर्य , उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अविनाश चंद्र भी उपस्थित रहें। इस दौरान मैत्रेयी शाक्या एवं कोरांव विधानसभा प्रत्याशी सियाराम वाघी जी ने क्रांतिकारी गीत के माध्यम से लोकतंत्र एवं सम्यक राजनीति पर अपने विचार रखें।
इस अवसर पर सम्यक पार्टी के संगठन को मज़बूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी जिलाध्यक्षों ने भी इस बैठक में अपने अपने सुझाव दिये और संगठन को मज़बूत करने की व्यापक रणनीति बनी। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये 20 प्रत्याशियों ने आवेदन भी लिया।
गौरतलब हो की आज की जिलाध्यक्षों की बैठक का मुख्य उद्देश्य सम्यक पार्टी के संगठन को बूथ स्तर से मज़बूत करने के लिये जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षित करना और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श कर रणनीति को बनाना था। इस बैठक में पार्टी संगठन में और भी कई निर्णय लियेे गयें।