लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार माननीय बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए समर्थन और शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि “जब न्याय प्रतिष्ठित होता है तो न्याय होता है।” उन्होंने श्री रेड्डी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनकी जीत के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
सपा प्रमुख ने विश्वास जताया कि बी. सुदर्शन रेड्डी का अनुभव और न्यायप्रिय छवि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद पर उनकी उपस्थिति से संविधान और न्याय के मूल्यों को मजबूती मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं और अब INDIA गठबंधन ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।
