लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नबम्बर 2025 उत्तर प्रदेश में राजस्व वादों के निस्तारण में राजधानी लखनऊ ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर माह में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में कुल 3,24,897 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें से सर्वाधिक 15,260 मामलों का निस्तारण लखनऊ में किया गया है।
लखनऊ के बाद प्रयागराज ने 10,501 मामलों के निस्तारण के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गोरखपुर में 8,165 मामले निपटाए गए। कानपुर नगर में लगभग 7,866 मामले और शाहजहांपुर में 7,707 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
इस उपलब्धि में जिलाधिकारियों के कुशल नेतृत्व और राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
📍 लखनऊ – जिलाधिकारी विशाख जी
📍 प्रयागराज – जिलाधिकारी मनीष वर्मा
📍 गोरखपुर – जिलाधिकारी दीपक मीणा
📍 कानपुर नगर – जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह
📍 शाहजहांपुर – जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह
लखनऊ का यह प्रदर्शन प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध न्यायिक प्रक्रिया की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
