लखनऊ: प्रवीण कुमार लक्षकार को विशेष सचिव नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार (बैच 2012) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वे जल निगम (शहरी) लखनऊ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उन्हें अब विशेष सचिव, नगर विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।

प्रवीण कुमार लक्षकार अपनी कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जल निगम (शहरी) में रहते हुए उन्होंने शहरी जल प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। अब नगर विकास विभाग में भी उनकी भूमिका प्रदेश के शहरी विकास कार्यों को गति देने वाली साबित हो सकती है।

सरकार का मानना है कि उनके अनुभव से शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं, स्मार्ट सिटी मिशन और नगरीय निकायों के कामकाज को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति को प्रदेश में शहरी विकास और जल प्रबंधन की योजनाओं को समन्वित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।