लखनऊ: कांग्रेस पार्टी द्वारा परिवर्तन सम्मेलन गर्जना बदलाव कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ में 170सरोजिनी नगर विधानसभा के अंतर्गत रामचौरा बंथरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा परिवर्तन सम्मेलन गर्जना बदलाव की कार्यक्रम किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की मध्य जोन की प्रभारी विद्या नेगी एवं प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी जी उपस्थित रही। उन्होंने महिलाओं से संवाद भी किया और लड़की हूं लड़ सकती हूं इस नारे के साथ महिलाओं को जागरूक भी किया उन्होंने महिलाओं की समस्या को भी सुना वही कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी महिलाओं से संवाद किया। इस बार कांग्रेस यूपी चुनाव में महिलाओं को 40% हिस्सेदारी की बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले ऐलान कर चुकी है कोई महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या ने महिलाओं की समस्या को सुना और उन्होंने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द सभी समस्याओं को हम निस्तारण करेंगे.इस कार्यक्रम मै महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सुशीला जी , लता दुबे जी, शांति यादव, संगीता, विभा जी तथा सैकड़ो लोग उपास्थि रहे।