लखनऊ: कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज यूपी में चौदह प्रतिशत होने के बाद भी किंग मेकर से बना जोकर और नौकर

(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2024 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के समाज के 14 % किसान भाइयों की शासन एवं प्रशासन में हो रही उपेक्षा को लेकर समाज बचाओ सम्मान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 15 नवंबर को राजधानी लखनऊ में प्रातः 10: बजे से सभागार राय उमानाथ बली पेक्षाग्रह कैसरबाग लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

उपरोक्त आयोजन में एसोसिएशन के दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्षों को आयोजन में आमंत्रित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मंडल मुख्यालयों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी की एक बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की चर्चा की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मीडिया मोर्चा, व्यापार मोर्चा के अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक अगस्त में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ की जाएगी इस आयोजन में केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा यह जानकारी नीरज कुशवाहा प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी ने पत्रकारों को दी है।