लखनऊ:आईपीएस अफसर एम.के. बशाल का तबादला, बने डीजी होमगार्ड उत्तर प्रदेश।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अफसर एम.के. बशाल (बैच 1990) का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अब तक वह डीजी, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनका तबादला करते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजी) होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया है।

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने यह निर्णय प्रशासनिक कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए लिया है। एम. के. बशाल को एक कड़े अनुशासनप्रिय और अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। होमगार्ड विभाग राज्य की कानून-व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में एम. के. बशाल की नियुक्ति से विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।