लखनऊ:आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्री शर्मा इससे पहले विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दे चुके हैं। अब उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा और गति आएगी।प्रदेश के शिक्षा जगत और अभिभावकों ने भी प्रमुख सचिव के रूप में उनकी नई तैनाती का स्वागत किया है।