लखनऊ:डॉ. प्रियंका मौर्या ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मौर्या ने मुख्यमंत्री को उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

भेंट के दौरान दोनों वरिष्ठ महिलाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सारगर्भित चर्चा हुई। डॉ. मौर्या ने उत्तर प्रदेश में महिला कल्याण से संबंधित अपनी पहल और अनुभव साझा किए, वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में लागू की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

डॉ. मौर्या ने इस मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता के मार्गदर्शनपूर्ण विचार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर में महिलाओं के हित में ऐसे संवाद और सहयोग भविष्य की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे।

यह भेंट दोनों राज्यों के महिला विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में सहयोग की संभावना को भी उजागर करती है।