लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमती पटेल का सरल, सौम्य एवं समर्पित व्यक्तित्व राज्य के विकास और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिली है।

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं आनंदीबेन पटेल का जनसेवा में चार दशकों से अधिक का अनुभव देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

राजनीति एवं सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आनंदीबेन पटेल को प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।