लखनऊ:उप्र विधानसभा सचिवालय से बड़ी खबर: विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता पर रोक

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को एक अहम अधिसूचना जारी की है। इसमें मऊ से विधायक श्री अब्बास अंसारी की सदस्यता को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है।

दरअसल, विधायक अब्बास अंसारी को आपराधिक मुकदमा संख्या–9720/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या–97/2022 में एमपी/एमएलए कोर्ट, मऊ द्वारा दोषी ठहराया गया था। न्यायालय ने 31 मई 2025 को उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके चलते 31 मई 2025 से उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त घोषित कर दी गई थी।

हालांकि, श्री अंसारी ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की। याचिका संख्या–3698/2025 पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने उनके विरुद्ध पारित दोष सिद्ध (Conviction) आदेश को निलंबित (Suspend) कर दिया।

इसके परिणामस्वरूप विधानसभा सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के चलते श्री अब्बास अंसारी की सदस्यता फिलहाल प्रभावी मानी जाएगी।

यह अधिसूचना विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रभारी श्री प्रदीप कुमार दूबे द्वारा जारी की गई।