लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 8 आईपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जनपदों में पुलिस अधीक्षकों के पदों पर बदलाव किए गए हैं।

तबादले की सूची इस प्रकार है–

1. राम सेवक गौतम पुलिस अधीक्षक, शामली से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद बनाए गए।

2. अरविन्द मिश्र पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ भेजे गए।

3. घनश्याम पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ बनाए गए।

4. श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात नियुक्त हुईं।

5. राहुल भाटी पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती बनाए गए।

6. लाखन सिंह यादव पुलिस उपयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ बनाए गए।

7. नरेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत से हटाकर पुलिस अधीक्षक, शामली नियुक्त हुए।

8. डॉ. प्रवीण रंजन सिंह पुलिस उपयुक्त/अपर पुलिस उपयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में ही तैनात रहेंगे।

इन तबादलों के बाद कई जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।