लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 5 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसको मिली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में डीजी से लेकर डीआईजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं।

तबादले इस प्रकार हैं –

1. आईपीएस एम.के. बशाल (RR-1990)

अब तक पुलिस महानिदेशक, यूपी पावर कॉर्पोरेशन लि., लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस महानिदेशक/महासमादेशक, होमगार्ड, लखनऊ बनाया गया है।

2. आईपीएस जय नारायण सिंह (RR-1994)

अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पावर कॉर्पोरेशन लि., लखनऊ नियुक्त किया गया है।

3. आईपीएस प्रशांत कुमार-2 (RR-2000)

अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, लखनऊ के पद पर थे। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, लखनऊ के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

4. आईपीएस उपेंद्र कुमार अग्रवाल (RR-2005)

पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना (इंटेलिजेंस), मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

5. आईपीएस सत्येंद्र कुमार (RR-2010)

पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतिश्रुत, पुलिस मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी, आगरा बनाया गया है।

इन तबादलों के साथ ही राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के संकेत दिए हैं। शासन का मानना है कि नई जिम्मेदारियां मिलने से अफसर अपने अनुभव और दक्षता से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

माना जा रहा है कि यह फेरबदल आने वाले त्योहारों और प्रशासनिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।