लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 प्रदेश में 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों के लिए प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को लोकभवन में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन समिति (DPC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि DG (महानिदेशक) के रिक्त पदों के सापेक्ष 1994 बैच के अफसरों को क्रमवार प्रमोशन दिया जाएगा। बैठक में DGP राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
बीके सिंह का नाम सबसे ऊपर
DG आनंद स्वरूप के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद ADG क्राइम, IPS विनोद कुमार सिंह (बीके सिंह) का नाम DG पद पर प्रमोशन के लिए सबसे पहले तय हुआ है। इसके अलावा DG ट्रेनिंग IPS तिलोत्तमा वर्मा और DG सिविल डिफेंस IPS अभय कुमार प्रसाद के जल्द सेवानिवृत्त होने के बाद और पद खाली होंगे।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अफसर
कानपुर के पुलिस कमिश्नर IPS अखिल कुमार का नाम सूची में दूसरा है, लेकिन वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं। वहीं, IPS राजा श्रीवास्तव पहले से ही केंद्र में तैनात हैं।
इन अफसरों को भी मिलेगा DG पद
DPC के निर्णय के अनुसार, खाली होने वाले DG पदों पर आगे क्रमशः UP STF के ADG IPS ध्रुव कुमार ठाकुर और लखनऊ जोन के ADG IPS सुजीत पांडेय को प्रमोट किया जाएगा।
DPC में प्रमोशन सूची (क्रमवार)
1. IPS विनोद कुमार सिंह – ADG क्राइम
2. IPS अखिल कुमार – ADG, पुलिस कमिश्नर कानपुर
3. IPS राजा श्रीवास्तव – ADG, CRPF
4. IPS ध्रुव कुमार ठाकुर – ADG, STF
5. IPS सुजीत पांडेय – ADG, लखनऊ
6. IPS प्रकाश डी. – ADG, रेलवे, UP
जल्द जारी होगी औपचारिक अधिसूचना
सूत्रों के अनुसार, प्रमोशन की औपचारिक अधिसूचना जल्द ही गृह विभाग द्वारा जारी की जाएगी, जिसके बाद 1994 बैच के ये अफसर नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार संभालेंगे। इस प्रक्रिया से न केवल वरिष्ठता सूची में आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा, बल्कि रिक्त DG पदों पर कार्यकुशल अफसरों की तैनाती भी हो सकेगी।
